Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड एचसी के निर्देश पर ऐसिड अटैक पीड़िता को ₹35 लाख मुआवज़ा देगी राज्य सरकार

short by खुशी / on Saturday, 17 December, 2022
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को गुलनाज़ खान नामक ऐसिड अटैक पीड़िता को ₹35 लाख मुआवज़ा देने व उसके इलाज का खर्च उठाने के निर्देश दिए। 2014 में एक स्टॉकर द्वारा ऐसिड फेंके जाने से गुलनाज़ 60% तक झुलस गई थी। गुलनाज़ ने 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मुआवज़ा राशि बढ़ाने की मांग की थी।