Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर की बैठक, सीआरपीएफ डीजी को भेजा गया कश्मीर

short by अनिल कुमार / on Monday, 18 October 2021
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सुरक्षा एजेंसियों, अर्धसैनिक अधिकारियों, पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की जिसमें कश्मीर के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा हुई। बकौल रिपोर्ट, गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू-कश्मीर भेजा है। गौरतलब है, कश्मीर में बीते कुछ दिनों में आतंकियों ने कई लोगों की हत्या की है।