हैदराबाद पुलिस ने इंस्पेक्टर को धमकी देने के मामले में अकबरुद्दीन ओवैसी को भेजा नोटिस
हैदराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने इंस्पेक्टर को धमकी देने के मामले में एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है, "अकबरुद्दीन ने चुनावी रैली के दौरान पुलिसकर्मी को अपना काम करने से रोका और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया।" गौरतलब है, इंस्पेक्टर ने अकबरुद्दीन को समयसीमा का हवाला देकर भाषण देने से रोका था।
read more at ABP न्यूज़


