Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त हुए सीनियर एडवोकेट आर. वेंकटरमणी

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 28 September, 2022
विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बताया है कि वरिष्ठ एडवोकेट आर. वेंकटरमणी को देश का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त कर दिया गया है और उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा। वहीं, वर्तमान अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल 30-सितंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले, वरिष्ठ एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने दोबारा अटॉर्नी जनरल बनने से इनकार कर दिया था।