विमानों की सुरक्षा पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया फिल्म ‘रनवे-34’ का ज़िक्र
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई एयरपोर्ट के नज़दीक ऊंची इमारतों से विमानों के लिए उत्पन्न खतरों से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अजय देवगन की हालिया फिल्म ‘रनवे-34’ का ज़िक्र किया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा, “मैंने…रनवे-34 देखी थी। पायलट पर कुछ निर्भर नहीं करता…सबकुछ एयर ट्रैफिक कंट्रोल पर निर्भर है...एक गलती और कुछ भी हो सकता है।”
read more at ABP न्यूज़


