ऐक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, हुई ऐंजियोप्लास्टी
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार शाम मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद हार्ट अटैक आया जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद 47-वर्षीय श्रेयस को अंधेरी वेस्ट (मुंबई) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी ऐंजियोप्लास्टी की गई है। अस्पताल ने कहा, "अब वह ठीक महसूस कर रहे हैं...और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी मिल जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


