एमपी में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया शोक, ₹4 लाख मुआवज़े का एलान
बैतूल (मध्य प्रदेश) में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय तन्मय की मौत पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मृतक के परिजन को ₹4 लाख देने का एलान किया। बकौल मुख्यमंत्री, दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश तन्मय के परिवार के साथ है। तन्मय खेलते समय मंगलवार को बोरवेल में गिरा था।
read more at Twitter


