बिहार में घर में घुसकर एलजेपी नेता की नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए बदमाश, बेसुध मिली
भोजपुर (बिहार) में एलजेपी (रामविलास) के एक ज़िला स्तरीय नेता के घर में घुसे 8-10 बदमाश उसकी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। परिजनों ने किशोरी से गैंगरेप की आशंका जताते हुए बताया कि वह घर से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में बेसुध हालत में मिली। बकौल पुलिस, किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
read more at ABP न्यूज़


