झारखंड में मज़दूरों को ले जा रही पिकअप के पलटने से कम-से-कम 7 की हुई मौत, 8 घायल
झारखंड के सरायकेला खरसावां में गुरुवार सुबह मज़दूरों को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से कम-से-कम 7 श्रमिकों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 8 मज़दूरों को जमशेदपुर के अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


