देबिना और गुरमीत ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया इसका मतलब
अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी व अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा कर इसका मतलब बताया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारी बेटी का नाम 'दिविशा' है जिसका मतलब सभी देवियों की देवी या दुर्गा मां है।" गौरतलब है कि दिविशा का जन्म 11 नवंबर को हुआ था।
read more at Hindustan Times


