Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

30 और 31 जनवरी को कई मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल करेंगे बैंक कर्मचारी

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 13 January, 2023
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने कई मांगों को लेकर 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम के मुताबिक, संध ने पेंशन को अपडेट करने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को खत्म करने, वेतन को रिवाइज़ करने व सभी कैडरों में भर्तियों की मांग की है।