बादलों में प्रवेश करने से सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश: प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडु में क्रैश हुआ सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों को लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर मकैनिकल फेलियर या लापरवाही की वजह से दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम में अप्रत्याशित बदलाव के कारण हेलीकॉप्टर के बादलों में प्रवेश करने से यह दुर्घटना हुई थी।
read more at Hindustan Times


