उदयपुर की वारदात बेहद भयावह है, ऐसे नृशंस कृत्य की सभ्य समाज में कोई जगह नहीं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर (राजस्थान) में गर्दन काटकर की गई हत्या को बेहद भयावह और वीभत्स बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "ऐसे...नृशंस कृत्य की सभ्य समाज में...कोई जगह नहीं है...हम कड़े शब्दों में इसकी...निंदा करते...हैं।" बकौल केजरीवाल, "वारदात को...अंजाम देने वाले अपराधियों को...कड़ी सज़ा दी...जाए।"
read more at ABP न्यूज़


