Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान को भाई नहीं बोलता, मेरा मानना है कि सम्मान आपके बर्ताव से झलकता है: इमरान हाशमी

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 25 November, 2023
अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया है कि वह ऐक्टर सलमान खान को भाई नहीं बोलते लेकिन दिल से उनका सम्मान करते हैं। इमरान ने 'कनेक्ट एफएम कनाडा' से हुई बातचीत में कहा, "सम्मान आप जो बोलते हो उसमें नहीं, आपके बर्ताव से झलकना चाहिए।" बकौल इमरान, वह सबका बराबरी से सम्मान करते हैं और उनकी परवरिश ऐसे ही हुई है।