Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं हरेश जोगानी जिन्हें अमेरिकी कोर्ट ने 4 भाइयों को ₹20,000 करोड़ हर्जाना देने को कहा?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 2 March, 2024
अमेरिकी कोर्ट ने संपत्ति विवाद मामले में बिज़नेसमैन हरेश जोगानी को अपने भाइयों शशिकांत, राजेश, चेतन और शैलेश को लगभग ₹20,000 करोड़ हर्जाना देने को कहा है। गुजरात के हीरा व्यापारी परिवार के हरेश ने दुनियाभर में अपने व्यवसाय स्थापित किए। शशिकांत 1969 में कंपनी शुरू करने कैलिफोर्निया गए थे और घाटा होने पर हरेश को बतौर पार्टनर लाए थे।