राजस्थान में 500 पर्यटक मित्रों की होगी नियुक्ति; ₹15,200 होगा मासिक वेतन
राजस्थान सरकार ने बताया है कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 पर्यटक मित्रों की नियुक्ति करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। ये पर्यटक मित्र राज्य में आने वाले पर्यटकों की पर्यटन स्थलों से संबंधित सहायता करेंगे और कानून व्यवस्था, सुरक्षा व चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी जानकारी देंगे। प्रत्येक पर्यटक मित्र को ₹15,200 का मासिक वेतन दिया जाएगा।
read more at राजस्थान सरकार


