Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईफोन 15 में यूएसबी-सी पोर्ट की लॉन्चिंग के साथ एप्पल ने 11 साल बाद हटाया लाइटनिंग पोर्ट

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 12 September, 2023
एप्पल ने नई आईफोन सीरीज़ में लाइटनिंग चार्जर की जगह यूएसबी-सी पोर्ट दिया है। एप्पल ने 2012 में आईफोन 5 की लॉन्चिंग के दौरान 30-पिन डॉक कनेक्टर की जगह लाइटनिंग चार्जर पेश किया था। दरअसल, एप्पल का यह बदलाव यूरोपीय संघ के एक कानून के बाद आया जिसमें 2024 तक डिवाइसेज़ में यूएसबी-सी पोर्ट अनिवार्य किए जाने की बात है।