Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत निर्मित कोवैक्सीन को मंज़ूरी देने पर अगले हफ्ते लिया जाएगा अंतिम फैसला: डब्ल्यूएचओ

short by Gunjan Goswami / on Tuesday, 5 October 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अगले हफ्ते विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र समूह और डब्ल्यूएचओ की बैठक होनी है जिसमें भारत निर्मित कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी देने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बकौल डब्ल्यूएचओ, विशेषज्ञ कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक द्वारा दी गई जानकारियों की समीक्षा कर रहे हैं जिसके आंकलन के आधार पर निर्णय होगा।