Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब तस्करी के आरोप में गुजरात में पकड़ी गई 70 वर्षीय महिला थाने में मृत मिली

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 17 February 2022
गुजरात पुलिस के अनुसार, वलसाड से शराब की बोतलों के साथ पकड़ी गई 70-वर्षीय महिला वापी पुलिस स्टेशन के अंदर मृत पाई गई है। पुलिस के मुताबिक, वापी पुलिस ने एक बस में तलाशी के दौरान महिला को शराब की 66 बोतलों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।