Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 1 साल के बच्चे को सोते वक्त चारपाई से खींच ले गए कुत्ते, नोच-नोचकर मार डाला

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 17 August, 2023
देवरिया (यूपी) में आवारा कुत्तों द्वारा 1 वर्षीय एक बच्चे को नोच-नोचकर मार डाले जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, बच्चे को सोते वक्त कुत्ते चारपाई से खींच ले गए थे और उस समय बच्चे के मां-बाप एक मुर्गी फार्म में काम कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उनमें से एक कुत्ते को मार डाला।