राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे को ईडी ने फिर भेजा नोटिस, कल पूछताछ के लिए बुलाया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) केस में समन भेजा है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 25-नवंबर यानी कल दिल्ली स्थित दफ्तर बुलाया है। इससे पहले 16 नवंबर को वैभव ईडी की पूछताछ के लिए नहीं गए थे। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है।
read more at हिन्दुस्तान


