32 साल पुराने अपहरण के मामले में पूर्व सांसद पप्पू यादव बरी
मधेपुरा (बिहार) की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को 32 साल पुराने अपहरण के मामले में साक्ष्यों की कमी के कारण बरी कर दिया है। वह इस मामले में 11 मई को गिरफ्तार हुए थे। बकौल पप्पू, "यह सिद्ध हुआ कि मुझे झूठे केस में फंसाया गया था।"
read more at हिन्दुस्तान


