बाढ़ग्रस्त इलाके में तैनात सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में नदी किनारे कराया महिला का प्रसव
छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित बीजापुर ज़िले में बचाव अभियान में तैनात सुरक्षाबलों ने रविवार को नदी किनारे एक आदिवासी महिला के प्रसव में मदद की। दरअसल, महिला को नाव से नदी पारकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई। वहीं, बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने सुरक्षाबलों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है।
read more at भाषा


