Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने पेट्रोल पर ₹6/लीटर और डीज़ल पर ₹13/लीटर निर्यात शुल्क बढ़ाया

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 1 July 2022
भारत सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क (एक्सपोर्ट ड्यूटी) बढ़ा दिया। पेट्रोल व एविएशन टरबाइन फ्यूल पर निर्यात शुल्क ₹6 प्रति लीटर और डीज़ल पर ₹13 प्रति लीटर बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि निर्यात शुल्क में इस बढ़ोतरी से ईंधनों के घरेलू दामों में कोई वृद्धि नहीं होगी।
read more at Financial Express