फोनपे व भारतपे ने 'पे' को लेकर 5 साल से चल रहा कानूनी विवाद किया खत्म
भारतपे और फोनपे ने 'पे' ट्रेडमार्क को लेकर 5 साल से चल रहे कानूनी विवाद को खत्म कर लिया है। भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, "मैं दोनों पक्षों के प्रबंधन द्वारा दिखाई परिपक्वता और प्रोफेशनलिज़्म की सराहना करता हूं।" फोनपे के फाउंडर व सीईओ समीर निगम ने कहा, "खुशी है कि हम मामले में सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचे।"
read more at Moneycontrol


