यूपी में पुलिसकर्मियों के वर्दी में रील बनाने पर लगा बैन, नई सोशल मीडिया पॉलिसी जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की है जिसके तहत पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाना और ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का व्यक्तिगत उपयोग करना प्रतिबंधित है। बकौल पुलिस मुख्यालय, राज्य सरकार ने इस नीति को मंज़ूरी दे दी है। पुलिसकर्मियों को 'पुलिस की छवि खराब करने वाला' कंटेंट अपलोड करने से भी रोका गया है।
read more at ABP न्यूज़


