Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना पूरी तरह से हुई चालू, तस्वीरें जारी

short by रौनक राज / on Saturday, 2 July 2022
केंद्र सरकार ने बताया है कि रामागुंडम (तेलंगाना) में भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना अब पूरी तरह से चालू हो गई है। बकौल सरकार, 100 मेगावाट की तैरती सौर ऊर्जा परियोजना से सालाना 1,65,000 टन कोयले की खपत कम होगी। ₹423 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना जलाशय के 500 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।
read more at PIB