Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दो बार किसी फर्स्ट-क्लास मैच के पहले सेशन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पृथ्वी शॉ

short by नितिन गुलाटी / on Friday, 9 February, 2024
मुंबई के बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ दो बार किसी प्रथम श्रेणी मैच के पहले सत्र में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच के पहले सत्र में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। शॉ ने जनवरी-2023 में असम के खिलाफ मुंबई के रणजी मैच के पहले सत्र में शतक जड़ा था।