Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्टाफरूम में जातिसूचक शब्द बोलना एससी-एसटी ऐक्ट के तहत नहीं है अपराध: एमपी हाईकोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 14 November, 2023
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि किसी व्यक्ति को स्कूल के स्टाफरूम में जातिसूचक शब्द बोलना एससी-एसटी ऐक्ट के तहत अपराध नहीं है क्योंकि स्टाफरूम कोई सार्वजनिक स्थान नहीं है। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ 2010 से जारी आपराधिक केस को रद्द कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल की एक मीटिंग में उसे 'चमार' बोला गया था।