जी20 सम्मेलन से पहले नागपुर में भीख मांगे जाने पर लगाई गई रोक
नागपुर (महाराष्ट्र) में पुलिस ने 19-20 मार्च तक जी20 सम्मेलन-बैठकों व अन्य अत्यावश्यक मुद्दों के मद्देनज़र सीआरपीसी की धारा 144 के तहत अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगे जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। यह रोक 30 अप्रैल या अगले आदेश तक जारी रहेगी। बकौल अधिसूचना, उल्लंघनकर्ताओं को जुर्माने और 6-माह तक की जेल का सामना करना पड़ेगा।
read more at ABP न्यूज़


