Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑपरेशन गंगा के तहत 24 घंटों में 6 उड़ानें भारत के लिए रवाना: 'यूक्रेन युद्ध' के बीच जयशंकर

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 2 March, 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा को लेकर बुधवार को कुछ जानकारियां दीं। उन्होंने ट्वीट किया, "पिछले 24-घंटों में 6 उड़ानें भारत के लिए रवाना हुईं...जिसमें पोलैंड से पहली उड़ान...शामिल है।" बकौल जयशंकर, "यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को...वापस लाया गया है।"