Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए संस्थाओं ने की पाक को ₹73,000 करोड़ की मदद की घोषणा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 11 January, 2023
पाकिस्तान में पिछले साल आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए अलग-अलग देशों और संस्थाओं ने पाक को $9 बिलियन (₹73,000 करोड़) की मदद की घोषणा की है। पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगज़ेब के अनुसार, प्रमुख दाताओं में इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ($4.2 बिलियन), विश्व बैंक ($2 बिलियन), सऊदी अरब ($1 बिलियन), यूरोपियन यूनियन और चीन शामिल हैं।
read more at Times Now