यूपी वॉरियर्ज़ ने एलिसा हीली को विमेन्स प्रीमियर लीग के लिए अपनी टीम का बनाया कप्तान
यूपी वॉरियर्ज़ ने विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हीली को यूपी वॉरियर्ज़ ने ₹70 लाख में खरीदा था। गौरतलब है, नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज़ ने ₹2.60 करोड़ में खरीदा था जो विमेन्स प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


