सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने पर शेयर की एरियल तस्वीर, कहा- मेरा दूसरा घर
सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) के 50 साल पूरे होने पर स्टेडियम की एरियल तस्वीर 'X' पर शेयर की है। सचिन ने बताया कि उन्होंने वानखेड़े में ही अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच व अपना 200वां टेस्ट खेला था और विश्व कप 2011 का फाइनल जीता था। उन्होंने लिखा, "वानखेड़े मेरे लिए केवल स्टेडियम नहीं बल्कि दूसरे घर जैसा है।"
read more at X (formerly Twitter)


