Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने फार्महाउस में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर, अस्पताल में हुए भर्ती

short by मनीष झा / on Friday, 8 December, 2023
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गुरुवार को एर्रावल्ली गांव स्थित अपने फार्महाउस में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरने से केसीआर के हिप में फ्रैक्चर हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, केसीआर की हालत अभी स्थिर है और अस्पताल में कई विधायक उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।