Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर लगाया प्रतिबंध

short by shashank mishra / on Wednesday, 6 April 2022
अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के वित्तीय संस्थानों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बेटी पर भी प्रतिबंध लगाया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को ट्वीट किया, "बूचा में अत्याचारों के लिए रूस को गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी।"