इंडस्ट्री में टैलेंट काम करता है, चेहरा सिर्फ बोनस है: 'बुरी दिखती हो' कहने वाले से मसाबा
फैशन डिज़ाइनर-ऐक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने 'बहुत बुरी दिखती हो' कहने वाले एक यूज़र को जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "स्पष्ट कर दूं कि...इंडस्ट्री में टैलेंट से काम चलता है...बहुत मेहनत लगती है।" उन्होंने लिखा, "मेरा चेहरा...यह सिर्फ एक प्यारा सा बोनस है।" दरअसल, यूज़र ने लिखा था, "यह विडंबना है कि...आप फैशन व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हो।"
read more at Hindustan Times


