Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजरंग दल ने भगवान कृष्ण पर 'अभद्र टिप्पणी' को लेकर आमिर के बेटे की फिल्म का किया विरोध

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 9 June, 2024
बजरंग दल ने यशराज फिल्म्स को पत्र लिखकर आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' का विरोध किया है। बजरंग दल ने कहा कि पोस्टर देखकर लगता है कि एक हिंदू धर्मगुरु को 'खलनायक' दिखाया गया है और भगवान कृष्ण पर 'अभद्र टिप्पणियां' हुई हैं। उन्होंने फिल्म को पहले विश्व हिंदू परिषद को दिखाने की मांग की है।