राजस्थान में शिक्षकों के कैंपर से पानी पीने पर दलित छात्र को पीटने वाला शिक्षक हुआ गिरफ्तार
भरतपुर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों के लिए रखे कैंपर से पानी पीने को लेकर एक दलित छात्र को लात-घूंसों से पीटने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले पिटाई की घटना सामने आने पर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने शिक्षक की पिटाई की थी।
read more at ABP न्यूज़


