देश में 2 दिसंबर 2022 तक नोटों का चलन 2021 के मुकाबले 8% बढ़कर ₹32 लाख करोड़ हुआ
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया है कि देश में 2-दिसंबर 2022 तक कुल ₹31.92 लाख करोड़ की कीमत के नोट चलन में थे जो 2021 की ₹29,56,672 करोड़ के मुकाबले 7.98% अधिक हैं। बकौल सीतारमण, सरकार और रिज़र्व बैंक ने कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
read more at abp न्यूज़


