मारुति सुज़ुकी ने अपने सभी मॉडल की गाड़ियों के दाम जनवरी 2023 से बढ़ाने का किया एलान
ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी ने जनवरी-2023 से अपने सभी मॉडल की गाड़ियों के दाम बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने के चलते यह कदम उठाया गया है। इससे पहले अप्रैल-2022 में कंपनी ने स्विफ्ट व सीएनजी वैरिएंट के सभी मॉडल के दामों में 1.3% की बढ़ोतरी की थी।
read more at moneycontrol हिंदी


