दिल्ली सीएम के 'विधायक तोड़ना चाहती है बीजेपी' दावे के बाद उनके आवास पहुंची पुलिस: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस टीम केजरीवाल को उनके दावे 'बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है' को लेकर सबूत पेश करने के लिए नोटिस देने गई थी। हालांकि, केजरीवाल के आवास पर न होने के चलते उन्हें नोटिस नहीं दिया जा सका।
read more at हिन्दुस्तान


