Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स से बढ़ता है किडनी की बीमारी का खतरा: स्टडी

short by रौनक राज / on Friday, 29 March, 2024
एक स्टडी के मुताबिक, ग्लाइऑक्सिलिक ऐसिड युक्त हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ता है। दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब एक स्वस्थ महिला को बालों को स्ट्रेट कराने के बाद उल्टी-दस्त और बुखार का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों को उसके खून में क्रिएटिनिन का उच्चस्तर मिला जिससे पता चला कि उसकी किडनी में समस्या थी।