भारतीय फिल्मों में मुस्लिमों को जैसे दिखाया जाता है हम उस पर हंसते हैं: पाक ऐक्ट्रेस सनम
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सनम सईद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय फिल्मों में मुस्लिमों को जैसे दिखाया जाता है उसका पाकिस्तानी ऐक्टर्स मज़ाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, "मुसलमानों को काजल, नमाज़ की टोपी और हरे बैकग्राउंड में दिखाया जाता है, उन्हें हमेशा बतौर दुश्मन दिखाया जाता है।" बकौल सनम, किसी प्रोजेक्ट में दोनों देशों को दोस्त नहीं दिखाया जाता।
read more at Hindustan Times


