पोर्शा हादसे के आरोपी के दोस्तों ने मेरे बेटे को स्कूल में किया था परेशान: विधायक की पत्नी
महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक प्राजक्त तनपुरे की पत्नी सोनाली तनपुरे ने 'X' पर लिखा है कि पुणे पोर्शा हादसे के 17-वर्षीय आरोपी के दोस्तों ने उनके बेटे को स्कूल में बहुत परेशान किया था। सोनाली ने कहा, "आखिरकार उसे (बेटे) स्कूल बदलना पड़ गया था। उन दुखद घटनाओं की यादें आज भी उसके मन में हैं।"
read more at ABP न्यूज़


