Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेट पर लड़कियों को ड्रिप लगाते देखा: टीवी में पहले काम करने के खराब माहौल पर भारती सिंह

short by तान्या झा / on Friday, 26 April, 2024
कॉमेडियन भारती सिंह ने टीवी में पहले के समय में काम करने के खराब माहौल पर कहा है, "डेली सोप में लड़कियों को ड्रिप लगाकर सेट पर रहते देखा है...घर नहीं जाने दिया जाता था।" उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने कहा, "मैंने कई डायरेक्टर्स और क्रिएटिव लोगों को हार्ट अटैक आते देखा, आप सोते नहीं और चाय-सिगरेट पीते रहते हैं।"