यौन शोषण केस में कार्रवाई न करने पर पेरेंट्स ने लुधियाना के अधिकारी को पहनाई जूतों की माला
लुधियाना (पंजाब) में यौन शोषण के मामले में एक टीचर के खिलाफ कार्रवाई ना करने को लेकर कुछ अभिभावकों ने ज़िला शिक्षा अधिकारी लखवीर सिंह के दफ्तर पहुंचकर उन्हें जूतों की माला पहनाई। अभिभावकों के मुताबिक, उन्होंने छात्राओं का यौन शोषण करने वाले टीचर के खिलाफ कोई 'ठोस कार्रवाई' नहीं की। लखवीर ने अभिभावकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


