वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने फखर ज़मान
पाकिस्तानी बल्लेबाज़ फखर ज़मान वनडे विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में शनिवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 63 गेंदों पर शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया। 33 वर्षीय फखर का यह वनडे क्रिकेट में 11वां शतक है।
read more at हिन्दुस्तान


