Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से भरा नामांकन

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 26 October, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन का वीडियो पार्टी ने 'X' पर शेयर किया जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक नज़र आ रहे हैं। सांसद नकुलनाथ ने 'X' पर लिखा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार छिंदवाड़ा विधानसभा को सिर्फ विधायक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री मिलेगा।"
read more at ABP न्यूज़