'वैम्पायर डायरीज़' की ऐक्ट्रेस ऐनी वर्शिंग का 45 साल की उम्र में हुआ निधन
अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी वर्शिंग (45) का कैंसर के चलते निधन हो गया है। वह टीवी सीरीज़ '24' और 'द वैम्पायर डायरीज़' में अपनी भूमिकाओं के लिए चर्चित थीं और आखिरी बार 'स्टार ट्रेक: पिकार्ड' के दूसरे सीज़न में नज़र आईं। वर्शिंग को 2020 में कैंसर होने का पता चला था और परिवार में उनके पति व 3 बेटे हैं।
read more at PINKVILLA


